Showing posts with label Peace. Show all posts
Showing posts with label Peace. Show all posts

Sunday, May 31, 2015

वो मकान... !!!






वो मकान जिसे हम घर केहते हैं,
कोने मे खडा हमारा इंतज़ार कर रहा है,
ऐसा हम सोचते हैं.… 


पर इंतज़ार तो हम कर रहे है,
घर में जाने का, मुस्कुराने का,
कुछ पल ख़ुशी से जीने का… 


देखा है दुनिया की भीड़ में सुकून नहीं मिलता,
अपने आप संग बिताने को वक़्त नहीं मिलता,
इसीलिए घर जैसा दुनिया में कोई आसरा नहीं मिलता… 


एक सौ बीस साल पुराना वो मकान,
जिसकी छत बारिशों में टपकती है,
उन टपकती हुई बूंदों से ही तो खुशियाँ छलकती है…


और आँगन की मिट्टी जब हवा से उड़ती है,
धूल बनके सारे घर में फैलती है,
सुकून की एक चादर जैसे उस धूल से बिछती है… 


वो फर्श जिसपे गर्मियों में भी ठंडक मिलती है,
लगता है हमारे मन को वो भी खूब समझती है,
धरती पर यही ज़मीन है जो हमें सबसे ज्यादा अपनाती है… 


दीवारों के रंग जो फीके पड़ चुके है,
उन रंगों में आज भी हमारा बचपन चमकता है,
जैसे बीता हुआ कल इन दीवारों में बसा हो… 


वो खुशबू जो घर में हमेशा होती है,
न जाने वो हवा की है या जादू की,
बस वही खुशबू  है खुशियों की,
वही खुशबू है सुकून की…!!!

Monday, September 22, 2008

The Passing Cloud!
















People come and people go,
Life, indeed, has its own flow.
Nobody ever stops for you,
And so, nobody should stop you.

Some people come like a breeze of cool air,
And add more colours to your life,
But when they go, life’s like a nightmare,
More of a pain, sufferings and strife.

But it’s just a matter of time,
And then the pain will be rime,
Always existent but never alive,
Like a body, but the soul skive.

It gets quite difficult to let go of each bit,
But either now or later, you have to quit,
Sooner the better, you’ll be relieved of the pain,
May be a lot to lose, but then ‘peace to gain’.

Just take each incident as a beautiful dream,
Do not blubber and do not scream!
Let people come and let people go,
Enjoy your life and enjoy the flow!

[Composed by Me (“Nidhi Bagdia”) on 22nd September, 2008]